फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दंपती को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दंपती दबोचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानपारा (बहराइच)। घर में गड़े सोने को निकालने व पैसे को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दंपती को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए दंपती में पति थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के रजवापुर गांव निवासी सुलेमान पुत्र जुम्मन अपनी पत्नी नूरजहां के साथ मिलकर लोगों से पैसे दुगुने करने व घर में गड़े सोने को निकालने के नाम पर ठगी करता था। काम न करने पर पैसा वापस मांगने पर लोगों को मारने की धमकी देता था। इसके लिए कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर के जाल बिछाए थे। कोतवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि ठगी करने वाले दंपती भागने की फिराक में हैं। कोतवाल ने टीम भेजकर बंजारन टाडा पुल के पास से दोनों को गिरफ्तार करवा लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी सुलेमान थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके खिलाफ कई आपराधिक मुदकमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें