फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शुद्ध पेयजल के लिए एक करोड़ 89 लाख की स्वीकृति

Wed, 22 Feb 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बीते महीनों आई भीषण बाढ़ से बेपटरी हुई पेयजल व्यवस्था को दुऱस्त करने के लिए नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने शासन को पत्र लिखकर एक करोड़ 90 लाख रुपयों की मांग की थी। बुधवार को जारी यूपी सरकार के बजट में इस पर मुहर लगी और शासन की तरफ से एक करोड़ 89 लाख 42 हजार की स्वीकृति मिल गई है। वहीं स्वीकृति के साथ ही संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से योजना के लिए 47 लाख रुपए की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने अपर मुख्य सचिव नगर विकास को लिखे गए पत्र में बताया था कि भीषण बाढ़ के चलते उनके विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निर्माण कार्य करवाया जाना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने पत्र में आगामी लोकसभा चुनाव का भी हवाला दिया था और निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ 90 लाख रुपए की मांग की थी। इस संबंध में विधायक रामनिवास वर्मा ने बताया कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बजट की मांग की गई थी जिस पर शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। मिले बजट से जल्द ही नानपारा व रुपईडीहा क्षेत्र में निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें