इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ पर बना एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसमें कार की छत पर युवक खड़ा होकर हुक्का गुड़गुड़ा रहा था। दूसरे हाथ में कार की नंबर प्लेट लिए था। पुलिस के मुताबिक, कार (यूपी 40 एपी 0075 नंबर) बहराइच के आरटीओ में पंजीकृत है। नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार मोनोग्राम भी लगा है।
इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ पर बना एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। इसमें कार की छत पर युवक खड़ा होकर हुक्का गुड़गुड़ा रहा था। दूसरे हाथ में कार की नंबर प्लेट लिए था। पुलिस के मुताबिक, कार (यूपी 40 एपी 0075 नंबर) बहराइच के आरटीओ में पंजीकृत है। नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार मोनोग्राम भी लगा है। तलाश में टीम बहराइच भेजी गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो करीब 46 सेकंड का है। इसमें युवक ने कार की छत पर हुक्का लगा रखा है। हाथ में पाइप लेकर गुड़गुड़ाते हुए धुएं का छल्ला बना रहा है। साथ ही बैक ग्राउंड में ‘वन्स अप ऑन ए टाइम इन मुंबई’ का डायलॉग चल रहा है। इसमें कहा कि कोई तुम्हें परेशान करे तो अपनी दुकान में मेरी तस्वीर लगा लो। फिर कोई परेशान नहीं करेगा।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, कार नंबर के आधार पर पुलिस की एक टीम बहराइच भेजी गई है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो किस दिन बनाया गया है। फिलहाल साढ़े सात हजार का चलान कर दिया गया है।