फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफे के लिए निशक्त 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 24 Aug 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व टाप क्लास छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2015-16 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए पात्र निशक्त छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाइट पर 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र ही स्वीकार किये जायेंगे।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व विकलांग जन सशक्तीकरण विभाग भारत सरकार द्वारा निशक्त  छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई है।

कक्षा नौ व 10 में अध्ययनरत ऐसे छात्र जिनके माता-पिता की कुल वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक न हो, उन्हें छात्रवृत्ति मिलेगी। जबकि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत छात्र जिनके अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो तथा किसी प्रकार की 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक निशक्तता वाले छात्र योग्य होंगे।
विज्ञापन


निशक्त छात्रों के लिए टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए योजना के तहत किसी विषय में स्नातकोत्तर अथवा डिग्री डिप्लोमा के छात्र पात्र होंगे जिनके अभिभावक की वार्षिक आय छह लाख से अधिक न हो।

जिला विकलांग जन विकास अधिकारी अनुपमा मौर्य ने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर आवेदन पत्र की हार्ड कापी विकास भवन के कक्ष संख्या 10 में स्थित जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें ताकि उसे अग्रसारित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें