फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सामूहिक विवाह के लिए आवेदन शुरू, 21 जून को होगी शादी

Thu, 19 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बशीरगंज स्थित स्व. श्यामलाल स्वर्णकार धर्मशाला में बुधवार को स्वर्णकार समाज की एक बैठक हुई। इसमें स्वर्णकार कल्याण समिति लखीमपुर के तत्वावधान में होने वाले 13वें सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे महीप सिंह और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व समिति सदस्य पंकज कुमार सोनी ने कार्यक्रम की कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि तीन मई की शाम को स्व. श्यामलाल धर्मशाला परिसर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। 13वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम 21 जून की रात को लखीमपुर में संपन्न होगा। पंकज सोनी ने कहा कि यह आयोजन समाज के उन परिवारों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित होगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बैठक में मोहिनी सोनी, कन्हैया सोनी, सत्येंद्र रस्तोगी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें