फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में अनुराग व हाईस्कूल में शृंखला जिला टॉप

Tue, 07 May 2019 10:40 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं व 12वीं के परिणाम में मंगलवार को बहराइच में बेटे और बेटियों की लगभग बराबर की हिस्सेदारी रही। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेंट पीटर इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग दीक्षित ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं, हाईस्कूल की परीक्षा में सेंट नार्बट स्कूल की शृंखला बरनवाल 96.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल रहीं। बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल के छात्र रोनित जायसवाल, सेंट पीटर के छात्र नजमुल हक हाईस्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर सूची में दूसरे स्थान पर रहे। मेधावियों की इस सफलता पर स्कूल व उनके घरों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

सीआईएससीई का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हुआ। जिले में सीआईसीएसई बोर्ड के विद्यालय सेंट नार्बट, बैरोज ब्लू बेल्स, सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा, एजी चर्च स्कूल रुपईडीहा व सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट कॉलेज संचालित हैं। इन विद्यालयों में इस बार हाईस्कूल के 389 व इंटरमीडिएट के 160 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


दोपहर बाद घोषित परीक्षाफल देखकर छात्र खुशी से उछल पड़े। सेंट पीटर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र अनुराग दीक्षित ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। वहीं, एजी चर्च स्कूल रुपईडीहा के छात्र आदर्श वैश्य 94.75 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे। सेंट पीटर विद्यालय के छात्र शिवांशु मदेशिया ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जबकि हाईस्कूल की परीक्षा में सेंट नार्बट स्कूल की छात्रा शृंखला बरनवाल 96.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में अव्वल रही।

जबकि बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल के छात्र रोनित जायसवाल व सेंट पीटर इंटर कॉलेज के छात्र नजमुल हक ने 95 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल के मोहम्मद अकदस 94 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। मेधावियों की इस सफलता पर छात्रों के घरों में जश्न का माहौल रहा। स्कूलों में शिक्षक भी बेहतर परीक्षाफल देख खुश नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें