फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपईडीहा में बनेगा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बूथ

Wed, 09 Mar 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा का रुपईडीहा में बुधवार को निरीक्षण करते आईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। आईजी जोन गोरखपुर हरीराम शर्मा ने बुधवार सुबह भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड का निरीक्षण कर सीमा सुरक्षा की नब्ज टटोली। उन्होंने मानव तस्करी पर अंकुश के लिए रुपईडीहा में नोमेंस लैंड के निकट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बूथ संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आई जी ने कहा कि अपराध की अधिकता न हो इससे पुलिस केस दर्ज करने से बचती है। जबकि यह गलत है, केस दर्ज होने पर ही कार्रवाई होगी और अपराध नियंत्रित होगा।

उन्होंने नोमेंस लैंड का निरीक्षण कर एसएसबी कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीमा संबंधी अपराध पर शिकंजा कसने के टिप्स सुझाए।

आईजी ने नेपाल सीमा का निरीक्षण करते हुए नोमेंस लैंड पर स्थापित सीमा स्तंभों का मुआयना कर नियमित देखभाल करने की बात कही। इसके बाद रुपईडीहा थाने का मुआयना कर थाना परिसर में बैठक कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन


आईजी ने एसएसबी सातवीं वाहिनी के रुपईडीहा बार्डर आउट पोस्ट के कैंप में पहुंचकर एसएसबी व पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक की। आईजी ने कहा कि नेपाल के पुलिस से समन्वय स्थापित कर तस्करी और सीमावर्ती अपराधों पर शिकंजा कसें।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से हो रही मानव तस्करी पर अंकुश के लिए रुपईडीहा में नोमेंस लैंड के निकट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बूथ संचालित किया जाए, जहां पर 24 घंटे सिपाही मुस्तैद रहकर आनेजाने वाले मानव तस्करों पर नजर रख सकें। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पूर्ण रूप से पुलिस के अधीन होगा।

आईजी ने कहा कि मानव तस्करी केवल नेपाल से ही नहीं बल्कि भारत से भी होने की संभावनाओं के मद्देनजर इसे कंट्रोल करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस पर एसएसबी के अधिकारियों ने भी सहमति दी।

आईजी ने मानव तस्करी से संबंधित मामले आने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेजों व चौराहों से मनचलों के अड्डे को खत्म करने के लिए पुलिस वाहन से न जाकर पैदल जाकर छात्राओं से पूछकर कार्रवाई करे।

इस मौके पर सहायक सेनानायक विपिन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा, सीओ नानपारा भरत यादव, एसडीएम अमिताभ यादव, नायब तहसीलदार तथा खुफिया विभाग के अधिकारी व थानाध्यक्ष छोटक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें