दिमागी बुखार से पीड़ित एक और रोगी की सोमवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। आठ अन्य मरीज भर्ती कराए गए हैं। उनमें चार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
दिमागी बुखार तराई के लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। रविवार को पयागपुर में वीरपुर निवासी मुश्ताक (7) पुत्र तैयब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद मुश्ताक ने दम तोड़ दिया।
उधर संदिग्ध दिमागी बुखार से पीड़ित नानपारा इटहा निवासी शिवम (12) पुत्र त्रिलोकीनाथ, बलरामपुर निवासी कंचन (8) पुत्री बंशीराम, भिनगा निवासी आफरीन (8) पुत्री करीमउल्ला, दुर्गापुर रुपईडीहा निवासी समीर (3) पुत्र नसीम, गिलौला निवासी आफरीन (8) पुत्र रुबाब, मल्हीपुर निवासी अंशू (10) पुत्री प्रकाश और कोड़री बलरामपुर निवासी अब्दुल इस्लाम (5) पुत्र अब्दुल को भर्ती किया गया है।
इनमें अब्दुल इस्लाम, अंशू और आफरीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया है।