फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए किया संघर्ष का ऐलान

Sun, 05 Jul 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक संगठन के जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा करते हुए लंबित मांगों के निस्तारण के लिए लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला पार्क पर धरना प्रदर्शन की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अनोखी लाल भास्कर ने की। महामंत्री विकास सैनी ने कहा कि मृतक आश्रित शिक्षणेतरकर्मी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। संगठन कई बार पत्र भेजकर शासन स्तर से समस्याओं के निराकण की मांग भी कर चुका है लेकिन समस्याओं के निराकरण पर विचार तक नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर 12 जुलाई तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो 13 जुलाई को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क पर अपनी मांगों को लेकर व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। जिला सचिव लवकुश शुक्ला ने कहा कि संगठन की दो मुख्य मांगें अरसे से लंबित है।
विज्ञापन


इनमें मृतक आश्रितों की योग्यता उच्चस्तरीय है, लेकिन इसके बावजूद सभी से समूह घ श्रेणी का ही कार्य लिया जा रहा है। पदोन्नति नहीं की जा रही। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने हक और अधिकार को लेकर 13 जुलाई को व्यापक स्तर पर संघर्ष की घोषणा कर सभी से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में सतीश कुमार पटेल, अजय कुमार, सलमान, उमाशंकर, संजय, सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें