फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 75 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन

Sun, 11 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की 75 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। जिसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन भवनों के निर्माण पर कुल 6.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे और प्रति भवन लागत करीब 8.50 लाख रुपये है। इससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और कोटेदारों को किराए के भवनों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अब तक 45 निर्माण कार्यों की वर्क आईडी जारी हो चुकी है, जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। वर्तमान में 14 ब्लॉकों की 1,043 ग्राम पंचायतों में 216 अन्नपूर्णा भवन संचालित हैं। जिनकी संख्या नए भवन बनने के बाद बढ़कर 291 हो जाएगी।

रिसिया, पयागपुर, नवाबगंज, महसी, विशेश्वरगंज, तेजवापुर, शिवपुर और कैसरगंज में पांच-पांच भवन बनेंगे। वहीं, हुजूरपुर, जरवल, मिहींपुरवा और फखरपुर में छह-छह और बलहा ब्लॉक क्षेत्र में चार अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन



-
अन्नपूर्णा भवनों के लिए भूमि मिल चुकी है और 45 भवनों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए वर्क आईडी भी जारी कर दी गई है। इनका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- रविशंकर पांडेय, उपायुक्त, वीबी-जीरामजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें