फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर के बाहर लेटे बुजुर्ग पर जानवर का हमला, हालत गंभीर

Wed, 24 Jul 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के नथुवापुर निवासी फकीरे (60) पर सोमवार की रात हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण भेड़िए के हमले की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


फकीरे (60) सोमवार की रात घर के बाहर लेटे थे। इस दौरान खेतों से निकले एक हिंसक जानवर ने उनपर हमला कर दिया। चीख सुन परिजन व ग्रामीण दौड़े, जिसके बाद जानवर खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीण भेड़िए द्वारा हमला करने की बात कह रहे हैं। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण घर से निकलने से कतरा रहे हैं।
हमले की सूचना पर डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, रेंजर मोहम्मद शाकिब, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा आदि गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि गांव में पिंजरा लगाकर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। वहीं, रेंजर मोहम्मद शाकिब ने बताया है जल्द भेड़िये को पकड़ा जाएगा। टीम के द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले बीते दिनों भेड़िया मक्कापुरवा निवासी मासूम बालक अख्तर रजा (डेढ़ साल) को निवाला बना चुका है। वहीं, सुखरामपुरवा निवासी सोनू (8) को गंभीर रूप से घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें