फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू लाल निशान के पार, मंडराया बाढ़ का खतरा

Wed, 24 Jul 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बौंडी के सिलौटा घाट का निरीक्षण करते एसडीएम
विज्ञापन
बहराइच/बौंडी। नेपाल के पहाड़ों पर जारी बारिश की वजह से बैराजों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिसके चलते सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और सरयू ने लाल निशान को पार कर दिया है। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ गई है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर दो सेंटीमीटर बढ़ा रहा।
विज्ञापन


जिले के तीनों बैराजों से मंगलवार की शाम चार बजे 2.97 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शारदा बैराज से जहां 1.53 लाख क्यूसेक, गिरजापुरी बैराज से 1.42 लाख क्यूसेक और सरयू बैराज से 2,163 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा गया और सरयू लाल निशान पार कर गई। मंगलवार की शाम एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.09 मीटर रहा। जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से दो सेंटीमीटर अधिक रहा। सरयू के खतरा बिंदु पार कर लेने से नदी की कछार में बसे बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ की आशंका तेज हो गई। सरयू का जलस्तर बढ़ने पर मंगलवार को एसडीएम महसी अखिलेश सिंह ने राजस्व टीम के साथ बौंडी के सिलौटा घाट का निरीक्षण किया। साथ ही राजस्व टीम को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें