फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल चैंप प्रतियोगिता में आंचल ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नवयुवक बाल दुर्गा समिति के तत्वावधान में बस स्टॉप पर आयोजित शारदीय नवरात्र पर चल रहे दुर्गापूजा कार्यक्रम में सप्तमी के दिन लिटिल चैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें क्षेत्र के 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने 20 बच्चों को फाइनल राउंड में प्रवेश दिया। जिसमें कड़े मुकाबले के बाद आंचल मिश्रा को 30 अंक व दिव्यांश श्रीवास्तव को 29 अंक मिले। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
उधर भूपगंज बाजार स्थित केंद्रीय नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत झांकियां लोगों के कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। यहां अयोध्या व गोंडा के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं। शनिवार को प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की झांकी को लोगों ने काफी सराहा। मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने झांकी कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष एसजे मिश्र, संतोष बागड़िया, मनोज अग्रवाल, कुंजबिहारी शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें