बिछिया। बृहस्पतिवार रात एक टस्कर हाथी कतर्नियाघाट रेंज की गिरिजापुरी कॉलोनी में पहुंच गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गजमित्र रामगोपाल ने लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत कर हाथी को कॉलोनी से बाहर खदेड़ा। इस दौरान टस्कर हाथी रह-रहकर चिंघाड़ता रहा। इससे लोग दहशत में घरों में दुबके रहे। कतर्नियाघाट के रेंजर आशीष गौड़ ने कहा कि गजमित्रों की मदद से हाथी के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।