फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में आमिल, बबलू व दिलीप अव्वल

विज्ञापन
हुजूरपुर विकास खंड के ताजपुर में स्थित विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल छात्र। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। ताजपुर में स्थित ब्लू बेल्स एवर ग्रीन स्कूल में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में आमिल, बबलू व दिलीप अव्वल रहे।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ताजपुर में स्थित ब्लू बेल्स एवर ग्रीन स्कूल में मंगलवार को गांधी जयंती से पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने देश को विश्व गुरू बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुएं अपनाने पर भी बल दिया।
शिक्षक दिनेश कुमार की अगुवाई में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रबंधक मुस्तकीम ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र आमिल प्रथम, बबलू साहू द्वितीय व दिलीप तृतीय स्थान पर रहे। जबकि आमिर, रिजवान, आदिल, अनवर, अंकित, प्रदीप व इमरान की चित्रकला भी बेहतर रही।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रों से प्रबंधक ने देश के प्रति गांधी जी के दिखाए गए रास्ते पर चलने व खादी को अपनाने के लिए अपील की। छात्रों ने भ्रमण के दौरान गांधी जी का एक ही सपना स्वच्छ हो भारत अपना, देश को विश्व गुरू बनाना है, स्वदेशी अपनाना है नारे लगाकर अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें