फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर स्वास्थ्य टीम को मिले अमेरिकी दंपती

विज्ञापन
रुपईडीहा में नेपाल से आए अमेरिकी दंपती में कोरोना वायरस की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। श्रीलंका और नेपाल की यात्रा कर वापस अमेरिका जा रहे अमेरिकी दंपती रुपईडीहा पहुंचे। यहां पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अमेरिकी यात्रियों की जांच की। कोरोना वायरस का संक्रमण न मिलने पर उन्हें लखनऊ जाने की अनुमति दी गई। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर दंपती अमेरिका जाएंगे।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट है। स्वास्थ्य टीम चिकित्सकों की निगरानी में नेपाल से आने वाले सभी लोगों की जांच कर देश में प्रवेश करने दे रही है। उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार विदेशों से आने वाले पर्यटकों की करोना वायरस की स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप जांच की जा रही है। गुरुवार देर शाम अमेरिका से श्रीलंका और नेपाल की यात्रा कर आ रहे महिला व पुरुष यात्री पहुंचे।
दोनों यात्रियों को रोक कर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। यात्रियों में कोरोना के लक्षण न मिलने पर उन्हें जाने की अनुमति दी गई। साथ ही अमेरिकी यात्रियों के आने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद दोनों यात्रियों को लखनऊ रवाना किया गया। टीम के सदस्य डॉ. अर्चित ने बताया कि दोनों यात्रियों की सूचना राज्य सरकार को प्रेषित कर दी गयी है। शासन की ओर से यह सूचना सभी एयरपोर्ट और अमरीकी सरकार से साझा की जाएगी और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें