फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्रामीणों को थाने से भगाने का आरोप, एसडीएम से मिलकर जताई नाराजगी

विज्ञापन
महसी में औराही गांव के रास्ते के विवाद को लेकर एसडीएम का घेराव करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बहराइच। आम रास्ते पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत औराही की महिलाओं समेत करीब 200 ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने हरदी थानाध्यक्ष पर शिकायत नहीं सुनने और उन्हें थाने से बाहर कर देने का आरोप लगाया। तहसील गेट पर ग्रामीणों ने एसडीएम महसी को रोककर शिकायती पत्र सौंपा। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। औराही निवासी फूलमती के अनुसार, नौ सितंबर को आम रास्ते को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने विद्या प्रकाश, बरसातीलाल, अनूप कुमार, विमल पाल, नंदकिशोर, बद्री प्रसाद समेत अन्य लोगों पर रास्ता रोकने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। फूलमती का आरोप है कि विवाद के दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना के समय उनके पति दिलेराम बेटी की दवा लेने गए थे। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सभी को थाने जाने को कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 200 लोग हरदी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें बाहर कर दिया। इससे नाराज ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम ने हरदी थानाध्यक्ष से वायरलेस सेट, सीयूजी और व्यक्तिगत नंबर पर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने सीओ महसी पवन कुमार से फोन पर शिकायत कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें