फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय के खिलाफ इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के तत्वाधान में इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय पर शनिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैक में विलय करने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक बोर्ड की ओर से बैंक को इंडियन बैंक में विलय करने के प्रस्ताव पर शनिवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने अधिकारी संघ के अध्यक्ष आशुतोष मौर्या की अगुवाई में जेलरोड स्थित इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कर्मियों ने इलाहाबाद बैंक बचाओ, बैंक की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे, हम करेंगे आदि नारों के साथ केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने विलय करने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि अगर निर्णय वापस नहीं होता है, तो सभी आंदोलन करेंगे। धरने के दौरान विजय शंकर दीक्षित, आशीष गुप्ता, अमनराज, पवन गुप्ता, बलराम साहू, विष्णु प्रभाकर, राजेश कुमार, रामजीत आर्या, जानी पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें