फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग लगने से दो घरों का सारा सामान जला

Sat, 06 Dec 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नवीनपुरवा में लगी आग और अठता धुआं। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने से दो घरों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत कर आग को फैलने से रोका। दोनों परिवार खुले आसमान के तले गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


मटेही ग्राम पंचायत के मजरा नवीनपुरवा में शुक्रवार दोपहर दो बजे गांव निवासी अमर के घर में अचानक आग लग गई। परिजनों के समझ में कुछ आता, उससे पहले ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। किसी तरह सभी ने भाग कर जान बचाई। लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसी इंद्रजीत की फूस की टटिया भी आंशिक रूप से जल गई। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।


उधर सुजौली निवासी सरफुद्दीन अपने परिवार के साथ घर में थे। तभी बिजली बोर्ड में तेज शॉर्ट सर्किट हुई और आग कपड़ों व घरेलू सामान तक फैल गई। सरफुद्दीन, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दोनों घटनाओं में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेखपाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें