फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कोरोना योद्धा कराएं टीकाकरण : डीएम

विज्ञापन
बहराइच के ट्रामा सेंटर में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान फार्म भरवातीं महिला पुलिस जवान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को फ्रंट लाइन के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन हुआ। जिलाधिकारी, सीआरओ, सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी समेत अन्य पुलिस व राजस्व कर्मियों ने टीका लगवाया। कुल 356 वर्करों ने टीका लगवाया। जिलाधिकारी ने टीका लगवाने के बाद सभी को वैक्सीन लगवाने की बात कही। डीएम ने कहा कि टीका लगाने के बाद कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में सभी समय से पहुंचकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चार फरवरी से शुरू हुआ है। शुक्रवार को चांदपुरा में स्थित ट्रॉमा सेंटर में फ्रंट लाइन कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। जिसमें पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीका लगाया। ट्रॉमा सेंटर में दोपहर बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार, एसपी विपिन मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल सिंह, सीआरओ प्रदीप यादव, एएसपी ग्रामीण ज्ञानंजय सिंह, ग्रामीण अशोक कुमार, महिला थानाध्यक्ष मंजू पांडेय समेत अन्य ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के साथ राजस्वकर्मियों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में 872 फ्रंट लाइन के कर्मचारियों को टीका लगना है। इनमें 356 ने टीका लगवाया है। शेष फ्रंट लाइन कर्मी टीकाकरण से वंचित रह गए।
सभी लगवाएं टीका, लोगों को भी करें प्रेरित
ट्रामा सेंटर में टीका लगवाने के बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार ने वार्ता करते हुए कहा कि टीके का कोई प्रभाव नहीं है। ऐसे में मैसेज द्वारा जिन्हें जानकारी भेजी जा रही है। वह टीका लगवाएं। साथ ही लोगों को टीका के लिए प्रेरित करें। एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने भी लोगों को टीका के लिए प्रेरित किया। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह व सीआरओ प्रदीप यादव ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। लोग किसी भ्रम में न रहें। टीकाकरण करवाएं। एएसपी नगर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण अशोक कुमार ने कहा कि हम लोगों की तरह अन्य लोग भी टीका लगवाएं। महिला थानाध्यक्ष मंजू पांडेय व सिपाही आरती वर्मा ने लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिला सलाहकार राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वैक्सीन सभी लगवाएं। किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें