फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी हमले से बहराइच में अलर्ट

Mon, 27 Jul 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंजाब में आतंकी हमले के मद्देनजर बहराइच में भी सुरक्षा महकमा अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार शाम सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी ली गई। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी नजर आए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बताया कि जिले के सभी सीमावर्ती थानों के प्रभारियों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा और मोतीपुर थानों को सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा गया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और होटलों पर तलाशी अभियान शुरू कराया गया है।

उसी के तहत सोमवार शाम को सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी हुई। डॉग स्क्वायड दस्ते को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है। एसपी ने कहा कि नेपाल सीमा पर आवागमन करने वालों का ब्यौरा भी दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें