फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश समर्थकों ने फूंका शिवपाल व अमर सिंह का पुतला

Fri, 30 Dec 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव काे पार्टी से निकालने के बाद बहराइच में कार्यकर्ता आंदोलित हो उठे। शनिवार देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल और अमर सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घंटाघर चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के खिलाफ पार्टी मुखिया की कार्रवाई की सूचना मिलने पर अखिलेश समर्थित कार्यकर्ता आंदोलित हो उठे हैं। दावर अली सिद्दीकी, अकदस शेख, फहीम कादिरी, आतिफ खान, अहद खान, नौशाद, रिजवान, नदीमुलहक तन्नू तमाम कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर पहुंच शिवपाल यादव और अमर सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनके पुतले फूंके। इस विरोध प्रदर्शन के चलते जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें