फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अजंता क्रिकेट क्लब की छह विकेट से जीत

विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को को रविंद्रनाथ सिंह मेमोरियल सीनियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का मुकाबला अजंता क्रिकेट क्लब और फ्यूजन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें अजंता क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्यूजन क्रिकेट अकादमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम 17.4 ओवर में 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फ्यूजन की ओर से आदर्श कुशवाहा और दिव्यांश सिंह ने 18-18 रन बनाए। अजंता की ओर से वत्सल सिंह और अनुज ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता क्रिकेट क्लब की टीम ने चार विकेट गंवाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम के बल्लेबाज मोहित मिश्रा ने नाबाद 45 रन की शानदार पारी खेली और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। फ्यूजन की ओर से आयुष्मान पांडे ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए वत्सल सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान डीसीए अध्यक्ष अमित ठाकुर, सचिव शशिद हुसैन चांद, संयुक्त सचिव तौहिद उल्लाह खां, जिला उपक्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। अकील अहमद और रेहान खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें