बहराइच। मंडलीय समीक्षा के बाद सोमवार को कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर कृषि भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर ने समीक्षा बैठक के बाद उपनिदेशक कृषि टीपी शाही के साथ कृषि भवन में बनी मिलेट्स गैलरी को देखा। साथ ही मृदा परीक्षण कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी आशुतोष पांडेय को परीक्षण की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने केंद्रीय बीज भंडार व बीज विधायक संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव व प्रभारी बीज विधायन संयंत्र मनोज कुमार को बेहतर रखरखाव के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।