फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए बरामदे में लगी भीड़। - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए बरामदे में लगी भीड़।
विज्ञापन
बहराइच। दो दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। बदलते मौसम के कारण लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे। खासकर बाल रोग विभाग में सुबह से ही मरीज और उनके तीमारदार इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर, दवा वितरण काउंटर, पैथालॉजी और ओपीडी में भीड़ सुबह से ही ज्यादा थी। सुबह 11:30 बजे तक लगभग 1800 मरीजों का इलाज किया गया, जो दिन के आगे बढ़ते-बढ़ते 2500 के करीब पहुंच गया। चिकित्सक कक्ष में मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि गेट और बरामदे में भी लोग इंतजार करते रहे। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में स्वांस रोग, हड्डी रोग और त्वचारोग के मरीज अधिक आते हैं।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद आज मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आए सभी मरीजों का समय पर उपचार कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें