फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां से कहासुनी के बाद बेटी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 11 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत ललुही निवासी ज्योति (14) का शव बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनोंं में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन मां के साथ हुई कहासुनी के बाद फंदा लगाने की बात बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के ललुही निवासी राकेश ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति बृहस्पतिवार को सभी के साथ धान की रोपाई करने खेत गई थी। वहां मां के साथ उसकी धान की रोपाई को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर ज्योति खेत से चली गई थी। जब सभी घर पहुंचे तो ज्योति नहीं मिली। खोजने पर ज्योति का शव घर से कुछ दूरी पर भूसा रखने के लिए बने भुसैले में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि मां से नाराजगी के चलते ज्योति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्योति की पांच बहनें व एक भाई है। इनमें से ज्योति से बड़ी तीन बहनों की शादी हो चुकी है और ज्योति चौथे नंबर पर थी।

थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। -सूरज कुमार राणा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें