फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के डर से रातों रात बना डाली सड़क

Mon, 21 Dec 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। श्रावस्ती में दौरे के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बहराइच आने का कार्यक्रम तय होने पर प्रशासन हलाकान हो गया है। रातों-रात जर्जर पड़ी सड़कों को बनवा दिया गया। सोमवार सुबह ये देख लोग चौंक पड़े।
विज्ञापन


श्रावस्ती में फोरलेन का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को सड़क मार्ग से बहराइच पहुंचेंगे। यहां वह मोहल्ला काजीपुरा में परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरे का कार्यक्रम मिलने के बाद से प्रशासन पूरे जोरशोर से अपनी कमियां छिपाने में लगा है। काजीपुरा तक जिस रास्ते से सीएम को आना है, उसे रातों-रात दुरुस्त करा दिया गया है। इक्का स्टैंड से ओंकार टाकीज जाने वाले पूरे मार्ग को रात में ही बनवा दिया गया। दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सीएम के काफिले के गुजरने वाले रास्ते पर जगह-जगह बैरीकेडिंग करा दी है। तैयारियों का जायजा सोमवार को डीएम अभय व एसपी सालिकराम वर्मा ने किया। राज्यमंत्री यासर शाह के आवास के पास भी साफ-सफाई की गई। पानी टंकी समेत अन्य मार्गों पर गड्ढों को तारकोल डालकर बराबर किया गया है। जिला अस्पताल में संभावित निरीक्षण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी है।
विज्ञापन


सीएम का रूट चार्ट -

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को भिनगा के फोरलेन का निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग से दरगाह शरीफ रास्ते से ओवरब्रिज होते हुए प्रवेश करेंगे।

यहां से छावनी चौराहा, चांदपुरा होते हुए दोपहर 2:30 बजे काजीपुरा में यासर शाह के आवास पहुंचेंगे। यहां से वापस होते हुए छावनी से डिगिहा व अस्पताल चौराहे से पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे। यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय ने दी।

बहराइच में भी ट्रैफिक डायवर्जन

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन निर्धारित किया है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए तीन एएसपी, छह सीओ, 100 एसआई, एक हजार सिपाही व चार कंपनी पीएसी लगाई जा रही है।

यातायात प्रभारी व सीओ सिटी अनूप कुमार ने बताया कि सीएम के दौरे के लिए रूट का डायवर्जन कर दिया गया है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए सीएम के गुजरने वाले रास्तों पर दो घंटे पूर्व दोपहर 12 बजे से छोटे व दोपहिया वाहन आदि पर भी रोक रहेगी। आजाद इंटर कॉलेज में जनप्रतिनिधियों, प्रेस, कार्यकर्ताओं आदि के वाहनों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें