फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों को अपनाएं

विज्ञापन
रुपईडीहा के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजू? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। स्वामी विवेकानंद की जयंती जिले में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की ओर से देश व युवाओं के हित के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। शैक्षणिक संस्थानों व विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। इसमें विवेकानंद के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद जयंती पर गुल्लाबीर मंदिर परिसर स्थित प्रतिमा पर सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनंद गोंड ने माल्यार्पण किया। इसके साथ ही भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुंदरलाल अग्रवाल, चेयरमैन अजय ड्रोलिया, राकेश रस्तोगी, जेपी सक्सेना, बैजनाथ रस्तोगी आदि ने भी माल्यार्पण किया। जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान संघ के प्रचारक प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के शक्ति पुंज और आदर्श प्रेरक थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा से भारत को वैश्विक पटल पर अलग पहचान दिलाई। गोष्ठी में जिला प्रचारक राहुल, नगर प्रचारक पंकज, रमेश पाठक, अतुल गौड़, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर रुपईडीहा के सरस्वती विद्या शिशु मंदिर में स्वामी विवेेकानंद की जयंती मनायी गयी। प्रधानाचार्य अनुज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदों के जानकार होने के साथ ही प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू भी थे। उनके जीवन के मूल्यों को छात्रों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी दी गई। इस मौके पर शिक्षक अनिल शर्मा, कमलेश पाठक, मनोहर लाल मिश्र, लक्ष्मी गुप्ता, नंदिनी मिश्रा, दिव्या बरनवाल, वीना सिंह, वंदना तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को किया जागरूक
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर खिलाड़ियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने विवेेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सशक्त युवाओं के भारत निर्माण पर जोर दिया था। आज हमें उसे आत्मसात कर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार, नरेश निषाद, हकीक अहमद, सरजीत सिंह, राकेश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें