फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 20 जुलाई तक बढ़ी प्रवेश की तिथि

Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यूजी व पीजी कक्षाओं में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दिन भी प्रवेश काउंटरों पर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। दूसरी लिस्ट में आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को 35 प्रतिशत अंक पर भी प्रवेश मिल जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। इस बीच प्रवेश की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



कॉलेज के प्रवेश प्रभारी प्रो. ओपी सोनी की ओर से जारी दूसरी मेरिट लिस्ट के अनुसार बीए प्रथम वर्ष के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 40 प्रतिशत से अधिक तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 35 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है।


इसी प्रकार बीएससी गणित प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य व ईडब्ल्यूएस के लिए 35 प्रतिशत, बीएससी प्राणि विज्ञान के लिए सामान्य व ईडब्ल्यूएस के लिए 45 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग गणित के लिए 35 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग प्राणि विज्ञान के लिए 45 प्रतिशत, एससी-एसटी व दिव्यांग गणित के लिए 35 प्रतिशत तथा इसी श्रेणी के प्राणि विज्ञान के लिए 35 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। यह सूची शुक्रवार से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


तीसरे दिन हुए कुल 214 प्रवेश, बेहद धीमी चल रही प्रवेश प्रक्रिया

किसान पीजी कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दिन बीएससी, बीए और बीकाम मिलाकर कुल 214 प्रवेश हुए। तीसरे दिन बीच में बारिश होने तथा परीक्षा के कारण परिसर में प्रवेश में सख्ती होने की वजह से प्रवेश की गति बेहद धीमी रही। कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीए में 113, बीएससी में 86 तथा बीकॉम में 15 प्रवेश हुए। इस प्रकार तीन दिनों में सीटों की संख्या के सापेक्ष प्रवेश की संख्या बेहद कम है। संख्या बढ़ाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। अब देखना है कि दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का परिणाम क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें