फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नए मतदाताओं को साधने में जुटा प्रशासन

Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को साधने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। नए मतदाताओं तक प्रशासन या उससे जुड़ी संस्था का कोई संपर्क साधकर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराएगा।
विज्ञापन

सीडीओ अनुभव सिंह ने बताया कि प्रयास होगा कि शत प्रतिशत नव मतदाताओं को प्रेरित कर बूथ तक ले जाए। इसके लिए बीएसए व डीआईओएस को सभी विद्यालयों में रैली, रंगोली कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान तथा मानव शृंखला का आयोजन करने को कहा गया है। जबकि बीडीओ व डीपीआरओ ग्राम पंचायतों में मतदाताओं को प्रेरित करने वाले स्लोगन की वॉल पेंटिंग करा रहे हैं। साथ ही डीएसओ को सभी राशन की दुकान पर बैनर लगाने व गांव के नव मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें प्रेरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें