फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: होटल में लगी आग, नकदी सहित एक लाख का सामान जला

Wed, 03 Apr 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर मरीमाता मंदिर के पास स्थित खाने के होटल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। लपटें देख होटल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से होटल में रखी नकदी सहित लगभग एक लाख का सामान जलकर रखा हो गया।
विज्ञापन

तेजवापुर के बहराइच-लखनऊ हाईवे स्थित सड़क किनारे तेजवापुर निवासी विनोद खाना, चाय-पानी का होटल किए हुए है। सोमवार की रात अज्ञात कारणों के चलते अचानक उनके होटल में पीछे की तरफ आग लग गई, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देख होटलकर्मियों सहित आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। होटल मालिक ने बताया आग से उसके गल्ले में रखी नकदी, दो तख्त, छह बेंच, ढाबली, नया काउंटर सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर रखा हो गया है। इसके चलते उसके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें