बहराइच। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर और शिवपुर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख रहे। शिवपुर में जिला उपाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने धर्म परिवर्तन को लेकर कानून बनाकर बहन-बेटियों की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है।
शहर के माधवपुरी मोहल्ले में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विहिप की ओर से धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख बृजेश सिंह चौहान व गोरक्षा प्रमुख चंद्रभान सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दूबे ने की। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर धर्म की रक्षा करें। समाज में एकजुटता बनाए रखने पर बल दें। संचालन सोनल त्रिपाठी ने किया।
उधर, शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह रहे। लोगों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्म परिवर्तन को लेकर कानून बनाकर बहन और बेटियों की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समाज की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और धर्म की के लिए समर्पित रहकर कार्य करें। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी उमाकांत शुक्ला, धर्म प्रसार प्रमुख श्यामता प्रसाद शुक्ला, प्रांत सह समरता प्रमुख राजकुमार सोनी, जिला कार्याध्यक्ष तरुण कुमार सिंह, कामेश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।