फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Tue, 20 Jan 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल इंजीनियर यदुनाथ यथार्थ ने बिजली बिल राहत योजना के द्वितीय चरण में प्राप्त लक्ष्यों के तहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि योजना के कार्य में ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ कार्य कर रहें हैं, लेकिन कुछ घोर लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर नियम दस के तहत नोटिस भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस की अवधि भी पूरी हो रही है। अगर अवधि पूरी होने के बाद भी कार्य में सुधार नहीं होता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। ऐसे अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद अभियंताओं की कमी को पूरा करने के लिए 24 तकनीशियन को प्रभारी अवर अभियंता बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें