फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाबालिग व बिना लाइसेंस ई रिक्शा चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। संभागीय परिवहन विभाग ने ई रिक्शा से लगने वाले जाम व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार से अभियान की शुरुआत की है। अभियान के दौरान नाबालिग या बिना लाइसेंस के कोई ई रिक्शा चलाते मिला तो ई रिक्शा सीजकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्ग इस समय भीषण जाम की चपेट में रहते हैं। शहर में लगने वाले जाम का मुख्य कारण अनियंत्रित ई रिक्शा संचालन है। आलम यह है कि नाबालिग भी ई रिक्शा दौड़ा रहे हैं और नियमों की जानकारी के अभाव में जाम का कारण बन रहे हैं। यही नहीं बिना चालक लाइसेंस के भी फर्राटा भरने वालों की भरमार है। अब ऐसे चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। एआरटीओ ने मंगलवार को टीमें बनाकर अभियान की शुरुआत की है। हालांकि, पहले दिन खबर लिखे जाने तक एक भी ई रिक्शा पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह की अगुवाई में अभियान की शुरुआत हुई है। यदि कहीं भी कोई नाबालिग ई रिक्शा चलाता मिला तो ई रिक्शा सीज कर जुर्माना लगाया जाएगा। -राजीव कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें