फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह की बनाई कार्ययोजना

विज्ञापन
बहराइच के शिक्षक भवन में बैठक करते जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट स्थित शिक्षक भवन परिसर में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चित्तौरा की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन करते हुए 15 दिसंबर को सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह व परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम कराने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुये संघ के अध्यक्ष विद्याविलास पाठक ने कहा कि विकास खंड स्तर पर किसी भी शिक्षक की कोई समस्या नहीं रहने दी जायेगी। किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं होगा। अनुशासन ही संगठन का आधार है। इसलिए सभी को अनुशासन में रहकर अपनी ताकत को मजबूत करना होगा।
संघ के मंत्री भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर संगठन की ओर से तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये है। शिक्षकों किसी भी समस्या को इन नंबरों पर बता सकते हैं। शिक्षकों की समस्या संगठन प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करेगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 15 दिसंबर को भानीरामका भवन में सेवानिवृत्त शिक्षक समारोह व परिचय पत्र वितरण समारोह, शिक्षकों की आकस्मिक दुर्घटना होने पर सहायता को लेकर शिक्षक कल्याण कोष की स्थापना की कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्मारिका प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। बैठक के समापन पर मंत्री श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। मौके पर अंजनी कुमार पांडेय, अनुज कुमार, अनीस अहमद, आशीष कुमार मिश्र, कुमार अभय, बावन प्रसाद मिश्रा, सुल्तान कौसर रिजवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें