फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस में फंसाने के लिए पांच हजार रूपये घूस लेते सिपाही का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चरस तस्करी में फंसाने के लिए सिपाही की ओर से पांच हजार रुपये घूस लेने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई तो प्रथम दृष्टया प्रकरण सही पाया गया। सिपाही को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले देहात कोतवाल को भी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली देहात में केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच सीओ सिटी टीएन दूबे को सौंपी गई है। पूरे प्रकरण की जांच एसपी ने एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह को सौंपी है।
देहात कोतवाली में तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सिपाही से भोला नाम के युवक को न छूटने की बात कह रहा है। इस पर सिपाही युवक को भरोसा दिलाते हुए कह रहा है कि भोला को एक किलो 50 ग्राम चरस की तस्करी लगाकर भेजा हूं। यहां से उसकी जमानत नहीं होगी। दूसरे किसी आदमी को भी भेजने के लिए तैयारी की गई थी, लेकिन चरस की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। भोला को चरस तस्करी लगाकर जेल भेजने के लिए सिपाही पांच हजार रुपये लेते हुए वीडियो में दिखाई पड़ रहा है। एक हजार रुपये पहले ले चुका था।
विज्ञापन

सिपाही द्वारा पैसा लेकर फर्जी चरस तस्करी में फंसाकर जेल भेजने का वीडियो सोमवार को जब वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी विपिन मिश्रा ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। सिपाही के खिलाफ कोतवाली देहात में कोतवाल की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में देहात कोतवाल मनोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि सिपाही के प्रकरण में वायरल वीडियो संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की गई। गलत कार्य करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इस प्रकरण की जांच में अगर कोई भी आदमी प्रकाश में आता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें