रुपईडीहा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी तथा बरामद कच्ची शराब।
रुपईडीहा। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम थाना रुपईडीहा की चिकनिया चौकी क्षेत्र में खान पुलिया के पास ग्राम बालापुर-अड़गोड़वा में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उदयराज निवासी ग्राम परागपुरवा को एक जेरीकेन में पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।