फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
बहराइच के रोडवेज परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी रोडवेज परिसर स्थित एआरएम कार्यालय पर जारी रहा। संघ ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर उत्पीड़न, अवैध कटौती व तानाशाही के आरोप में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने डिपो परिसर में एकत्र होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और चार सूत्री मांगें रखीं। इनमें बिना जांच निलंबन रोकने, चालकों से डीजल रिकवरी व अनावश्यक कटौती वापस लेने शामिल हैं। आउटसोर्सिंग व्यवस्था बेहतर बनाने तथा सुविधा शुल्क उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी की। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान शाखा मंत्री वैभव दुबे और मो. शादाब समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें