फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल

Sat, 07 Sep 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विशेश्वरगंज में घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार लेखपाल मोतीलाल। 
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल गोंडा की टीम ने शुक्रवार को पुरैना बाजार सरयू नहर पुलिया के पास से पयागपुर तहसील में तैनात लेखपाल मोतीलाल को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद थाने ले जाकर उनके विरुद्ध केस दर्ज करवाते हुए टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेरवा सरहदी निवासी अकबरी बेगम ने तहसील पयागपुर में तैनात राजस्व लेखपाल मोतीलाल के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाते हुए बताया था कि फरवरी माह से वह वरासत संबंधित कागज में रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल मोतीलाल के चक्कर लगा रही हैं। जिसपर उन्होंने काम करने के ऐवज में तीन हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायत के बाद, एंटी करप्शन टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और शुक्रवार को आरोपी लेखपाल को ट्रैप कर लिया। टीम ने पुरैना नहर पुलिया पर शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मोतीलाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लेखपाल को टीम थाना विशेश्वरगंज ले गई। जहां लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया।शनिवार को आरोपी लेखपाल को गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक धनंजय सिंह, मुख्य आरक्षी प्रिंस कुमार सिंह, अनुराग शुक्ल, अंकित श्रीवास्तव और राज कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें