फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी काटकर बैंक की तिजोरी तोड़ने का प्रयास

Fri, 04 Sep 2015 11:37 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा में चोरों ने एसी काटकर सेंध लगा दी। चोरों ने बैंक की तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हुजूरपुर बस स्टैंड के पास स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा सिविल लाइंस
में गुरुवार रात विंडो एसी काटकर चोर बैंक में घुस आए। चोरों ने बैंक प्रबंधक के कमरे में रखी तिजोरी को काटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सुबह बैंक प्रबंधक ऋचा गुप्ता शाखा पर पहुंचीं तब घटना का पता चला।


इलाहाबाद बैंक के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है लेकिन चोर कुछ ले नहीं जा पाए। इस मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी सामान के चोरी नहीं होने की  पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें