फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से बहराइच के लिए दूसरी एसी बस सेवा आज से

Mon, 31 Aug 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/बहराइच (ब्यूरो)। राजधानी से बहराइच के लिए दूसरी एसी बस सेवा मंगलवार से शुरू हो जाएगा। कैसरबाग और बहराइच बस अड्डों से इन बसों का संचालन सुबह 7 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन


कैसरबाग से बहराइच के लिए पहली सेवा 21 अगस्त को शुरू हुई थी। दूसरी बस के पंजीकरण में देरी के चलते इसे मंगलवार से शुरू किया जा रहा है।

इस बस से बहराइच की 130 किमी की दूरी के लिए 164 रुपये किराया देना होगा। बस रास्ते में बाराबंकी पर रुकेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कैसरबाग रूट पर और दो जोड़ी एसी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से इस बस की आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें