फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच में बुधवार को केडीसी चौराहे पर महाराष्ट्र के विरोध में पुतला फूंकते एबीवीपी के सदस्य। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केडीसी के सामने प्रदर्शन कर महाराष्ट्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी के विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार ने कहा कि एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चैनल के पत्रकार के साथ महाराष्ट्र सरकार ने जो किया है, वह शोभनीय नहीं है। राष्ट्रवादी विचारधारा को दबाने की साजिश की जा रही है। इसे कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने बौद्ध परिपथ पर प्रदर्शन किया। साथ ही महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला सह संयोजक आदर्श शुक्ला, रविकांत दीक्षित, हरिओम शर्मा, सुशांत जायसवाल, अंकित मिश्रा, अक्षय सिंह, अनिल त्रिपाठी, आयुष यज्ञसैनी, रजत शर्मा, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें