बहराइच शहर में मंगलवार को छात्रा पर एसिड अटैक के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते एबीवीपी क?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा पर हुए एसिड अटैक के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किसान पीजी कॉलेज से जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की।
जिला सह संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि छात्रा के ऊपर एसिड अटैक घटना निंदनीय है। यह घटना तब घट रही है, जब घटनास्थल से नगर कोतवाली व घंटाघर चौकी मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित है। आरोपी वारदात को अंजाम देनेे के बाद फरार हो गया और पुलिस हवा में तीर चलाती रही। नगर सह मंत्री सुशांत सिंह जायसवाल ने कहा कि छात्रा के ऊपर एसिड अटैक करने वाले आरोपी को सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रज्वल मिश्रा उत्कर्ष प्रताप सिंह, रविकांत दीक्षित, रजत श्रीवास्तव, अमित गोंड, हरिओम शर्मा, रुद्र त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, आराध्यधर द्विवेदी, रजत शर्मा, उत्तम दुबे आदि मौजूद रहे।