फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाल रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रोका

विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को केडीसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तिरंगा यात्रा में तिरंगे क - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में एबीवीपी की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा को पुलिस व प्रशासन ने नहीं निकलने दिया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कॉलेज में प्रवेश के बाद गेट पर ताला लगाकर कैद कर दिया गया। तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर एबीवीपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पुलिस व प्रशासन के बीच केडीसी गेट पर लगभग चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रॉमा चलता रहा। काफी मान मनौव्वल के बाद एबीवीपी पदाधिकरियों ने केडीसी गेट पर ही अपना संबोधन करके कार्यक्रम का समापन कर दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा व तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम सोमवार को प्रस्तावित था। यात्रा को रोकने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही तिरंगा यात्रा स्थल केडीसी गेट पर भारी फोर्स तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया। 11 बजे एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में एकत्रित होना शुरू हुए। पुलिस प्रशासन ने गेट पर भारी फोर्स की तैनाती की थी।
जैसे ही कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकलनी शुरू हुई, वैसे ही जिला प्रशासन ने दोनो गेटों पर ताला जड़वा दिया। गेट पर तिरंगा यात्रा पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने आगे ले जाने की बात की। जिसे नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व सीओ सिटी टीएन दूबे ने जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए आगे जाने की इजाजत नहीं दी। तिरंगा यात्रा गेट पर रुकने के बाद कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, नंद की आनंद की, जय विवेकानंद की, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यह हाईवोल्टेज ड्रॉमा सुबह 11 बजे से शुरू हुआ तो तीन बजे तक चलता रहा। अनुमति न मिलने पर प्रदेश मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि विश्व भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है, लेकिन उन्हीं के भारत में जिस भारत को सुनहरा बनाने की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की। उसी भारत के बहराइच में शोभायात्रा को जिला प्रशासन ने रोक दिया। अगर ऐसे ही महापुरुषों की जयंती पर रोक लगाई जाती रही तो विद्यार्थी परिषद के लोग पुलिस प्रशासन से आमना-सामना करने को तैयार है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री हरिदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश सह मंत्री नेहा खान, जिला संयोजक विवेक प्रताप सिंह, विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार, आदर्श शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव, शिवम मौजूद रहे।
टूटा गेट का ताला
प्रदर्शन के दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केडीसी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से ताला खोलने को कहा। काफी देर तक जब बात नहीं सुनी गई तो कार्यकर्ताओं ने गेट को हिलाकर जकड़े ताले को तोड़ दिया। पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग से कार्यकर्ता आगे न बढ़ सके। उधर, केडीसी गेट पर जब एक घंटे बीत गया और यात्रा निकलने की अनुमति नहीं मिली तो उसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।

बहराइच में सोमवार को केडीसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तिरंगा यात्रा के दौरान पुल?- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें