फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 21 Nov 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। बस स्टॉप चौराहा पर बृहस्पतिवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


ग्राम सोहरियावा बराईपुरवा निवासी सिपाही लाल पासवान (25) बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे पयागपुर स्टेशन से वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। गांव से नहर होते हुए इकौना मार्ग पर पहुंचे ही थे कि पयागपुर बस स्टॉप चौराहे पर गोंडा की ओर से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी मिथिलेश राय ने बताया कि कार सवार भाग गया, लेकिन कार को कब्जे में ले लिया गया, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें