फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से टहलने निकले युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा बहराइच)। डीहा-नगरौर मार्ग पर टहलने निकले एक युवक की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका खड़ंजा पर पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर कोतवाली देहात और दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के नगरौर गांव निवासी रियाजुद्दीन (24) पुत्र कासिम अली शुक्रवार की शाम घर से टहलने के लिए निकला था। डीहा-नगरौर मार्ग पर देर रात ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। इसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई। युवक की हत्या की सूचना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह और दरगाह के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। युवक की हत्या ईंटों से सिर कूंचकर की गई है, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। युवक का मोबाइल व अन्य सामान उसके पास था। जबकि उसकी शर्ट से इयर फोन भी लगा हुआ था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल दरगाह थाना क्षेत्र है। ऐसे में परिवार के लोगों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें