फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा

Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। रविदास नगर में नरसिंहडीहा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार दोपहर एचटी लाइन की चपेट में आने से आटा चक्की संचालक मनोज गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी रिसिया पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के समय मनोज अपने मकान के आगे टीनशेड पर चढ़कर काम कर रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टीनशेड के ऊपर से गुजर रही लाइन को लेकर कई बार ऑनलाइन शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, एसडीओ आरके मौर्य ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे अस्थायी मकान बनाकर रहने वालों को करीब एक वर्ष पहले नोटिस दिया गया था, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें