फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

Mon, 23 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। ग्राम इंदूर में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



शनिवार सुबह करीब छह बजे प्रदीप गुप्ता (21) का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों के अनुसार प्रदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता गिरवर प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें काफी देर बाद हुई, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी।


ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे फखरपुर थाना प्रभारी संजय चौहान ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें