फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसों में युवक की मौत, 18 घायल, एक लखनऊ रेफर

Sun, 27 Apr 2025 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर/बलहा/चित्तौरा। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, 18 लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल दो वर्षीय मासूम को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बुबकापुर के मजरा शिवनाथपुरवा निवासी भगवानदीन (35) को शनिवार की दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार उनकी पत्नी पिनका देवी (32) व बेटी सलोनी (05) घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

बुबकापुर निवासी मोहन अवस्थी ने बताया कि भगवानदीन की बेटी सलोनी की तबीयत खराब थी। उसी का इलाज करवाने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-लखनऊ हाईवे पर दरगाही पुरवा के पास उन्हेंं रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजनोंं में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र में 11 घायल, छह रेफर
बहराइच-नानपारा हाईवे पर टोल प्लाजा के पास शनिवार की रात एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे में कार बहराइच के सलारगंज निवासी अरमान चौहान (15), आदित्य चौहान (12) उत्कर्ष (18), राम प्रवेश (30) व रईश (25) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती करवाया गया है। वहीं नवाबगंज मार्ग पर मथुरा पुल के पास दो बाइकोंं की भिड़ंत में पिरहवा निवासी इजराइल खान व दूसरी बाइक पर सवार श्रावस्ती जिले के गिरंट निवासी शहबाज अली व अब्दुल खान घायल हो गए। गोवंश को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई, हादसे में कोतवाली देहात के बहादुरचक निवासी धर्मराज (27) व मोनू (28) घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मराज सोनी, इजराइल खान, शहबाज अली, रईश अहमद, अरमान चौहान व उत्कर्ष की हालत गंभीर देख चिकित्सकोंं ने उन्हेंं मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।

बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, बालक लखनऊ रेफर
ग्राम पंचायत शिवपुरा निवासी बाबूलाल (45) शनिवार की सुबह पत्नी रेखा (35) व बेटे संतोष (02) के साथ साइकिल से इलाज करवाने मरौचा गए थे। वहां से लौटते समय बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर संत पथिक स्कूल के पास बाइक सवार ने उन्हेंं टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हेंं इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां से संतोष को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे में बाइक सवार फखरपुर के संताबेरिया निवासी खालिद (22) व उनकी पत्नी खुशनुमा (19) भी घयाल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें