फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 12 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। महसी हाईवे पर रविवार रात ग्राम पूरे गंगाप्रसाद के पास एक भीषण हादसा हो गया। दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन



रविवार देर रात रांजी चौराहा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वंशपुरवा निवासी फिरोज अहमद (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अब्दुल सलाम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष हरदी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई है। फिरोज अहमद की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। गांव के लोग घटना स्थल पर देर रात तक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें